
एटा । अखिल भारतीय शिक्षक कल्याण समिति द्वारा “विराट शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 2026 का आयोजन दिनांक 27 मई 2026, बुधवार को प्रातः 11 बजे से राघव रीजेंसी, पुराना आर.टी.ओ. ऑफिस, जी.टी. रोड, एटा में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “शिक्षक सम्मान, शिक्षक स्वाभिमान एवं सशक्त शिक्षक प्रतिनिधित्व” रहेगा। सम्मेलन में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित जी, सदस्य, शिक्षा सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मा. डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह जी, सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. डॉ. राहुल गुप्त जी, एडवोकेट एवं सचिव, गंजडुंडवारा पी.जी. कॉलेज, कासगंज अपने विचार व्यक्त करेंगे।
आयोजन समिति ने जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों के शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।
संयोजक के रूप में गौतम सिंह सर्राफ , सह-संयोजक वेद प्रकाश बघेल एवं डॉ. नवीन कांत गोयल कार्यक्रम व्यवस्था का दायित्व संभाल रहे हैं।
