NationalSportsSpot LightUttar Pradesh

कराटे एवं ताइक्वांडो के रेफरी तैयार कर रही है विद्या भारती

खेल छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा जैसी विधाओं का विकास करते हैं — डोमेश्वर साहू

खेल छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा जैसी विधाओं का विकास करते हैं — डोमेश्वर साहू

खेलों में कोई शॉर्टकट नहीं होता, सफलता के लिए करनी होती है साधना — सिहान जयदेव शर्मा

आगरा। विद्या भारती खेल परिषद द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय कराटे एवं ताइक्वांडो रेफरी एवं कोच प्रशिक्षण शिविर का आज सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर, आगरा में शुभारंभ हुआ। देश के 9 प्रांतों से आए 45 प्रतिनिधि यहां पांच दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

क्षेत्र संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने कहा

शिविर का उद्घाटन करते हुए विद्या भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्या भारती प्रतिबद्ध है। कराटे और ताइक्वांडो जैसे खेल केवल खेल नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से छात्रों के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा जैसी सशक्त विधाओं का विकास होता है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे खिलाड़ी के निर्माण में रेफरी की निष्पक्षता और कोच के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जैसे-जैसे विद्या भारती में खेलों का विस्तार हो रहा है, वैसे-वैसे उच्च स्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ कराटे और ताइक्वांडो जैसे खेलों के लिए रेफरी और कोच भी तैयार किए जा रहे हैं। साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि इस शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण सभी प्रतिभागियों में खेल भावना, निष्पक्षता और नेतृत्व क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

राष्ट्रीय कराटे टीम के हैड कोच सिहान जयदेव शर्मा ने कहा

राष्ट्रीय कराटे टीम के हेड कोच एवं एशियन गेम्स के प्रतिभागी सिहान जयदेव शर्मा ने कहा कि खेलों में कोई शॉर्टकट नहीं होता। यहां सौ प्रतिशत समर्पण देने वाला ही जीतता है। इसके लिए योगियों की भांति कठिन साधना करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि अत्यंत कठिन प्रशिक्षण के बाद जब कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतता है और स्टेडियम में तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रगान बजता है, तब दुनिया भर के लोग सम्मान में खड़े होते हैं। उस क्षण हर देशवासी गौरव का अनुभव करता है। इस प्रकार खेल भी देश सेवा का एक सशक्त माध्यम हैं।

पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में जम्मू-कश्मीर, असम, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश तथा पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए 45 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी रेफरी एवं कोच का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

शिविर में कराटे का प्रशिक्षण देवास से आए आतिश माली तथा ताइक्वांडो का प्रशिक्षण नैनीताल से आए अमित करन एवं एसएआई कोच दुर्गेश परिहार देंगे। क्षेत्रीय खेल संयोजक राजस्थान के सत्यनारायण की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

उद्घाटन अवसर पर सरस्वती शिक्षा परिषद, आगरा के उपाध्यक्ष अनंत विश्वेंद्र सिंह, एसवीएम के संरक्षक विजय गोयल, प्रबंधक अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए दीपक अग्रवाल तथा एसएसएम के प्रबंधक मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर एसवीएम के अंश गुप्ता, अंशुल कुशवाह, देवांश, भुवनेष, अथर्व श्रीवास्तव, मोहित एवं स्पर्श शर्मा ने “राष्ट्र की नवचेतना का गान वंदे मातरम्” गीत प्रस्तुत किया। संगीत आचार्य प्रवीन शर्मा द्वारा दी गई मनमोहक धुन ने वातावरण को आनंदमय बना दिया।

एसवीएम के प्रधानाचार्य अमित चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का परिचय कराया तथा खेल प्रमुख आचार्य मनोज यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया।

प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागी वंदना करते हुए
राष्ट्रीय कराटे टीम के हैड कोच और एशियन गेम्स के प्रतिभागी सिहान जयदेव शर्मा ने कहा कि खेल में शॉर्टकट नहीं होता
उपाध्यक्ष अनंत विश्वेंद्र सिंह राष्ट्रीय कराटे टीम के हैड कोच सिहान जयदेव शर्मा का स्वागत करते हुए
प्रबंधक अमित अग्रवाल अतिथियों का स्वागत करते हुए
संरक्षक विजय गोयल अतिथियों का स्वागत करते हुए
प्रबंधक मुरारी प्रसाद अग्रवाल अतिथियों का स्वागत करते हुए

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button