
आगरा। यह न असली लोकसभा थी और न असली राज्यसभा लेकिन उनके प्रतिरूप में आगरा के 16 इंटरमीडियेट स्कूलों के 105 विद्यार्थी पक्ष-विपक्ष की ओर से जिस प्रकार बहस कर रहे थे उसका स्तर किसी भी प्रकार कम नहीं था। सरस्वती लीडरशिप डवलपमेंट काउंसिल द्वारा दो दिवसीय स्वस्ति नीति समिट का आयोजन मॉडल यूनाईटेड नेशन कार्यक्रम के तहत सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर आगरा में प्रारंभ हुआ। एसएलडीसी के चेयरमैन अनंत विश्वेंद्र सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन युवा छात्रों में नेेतृत्व के गुण विकसित करता है। विद्यार्थियों के बीच देश हित के मुद्दों पर स्वस्थ बहस करके एक राय पर पहुंचने की समझ विकसित करने में ऐसे आयोजन बहुत जरूरी हैं।

इस आयोजन में लोकसभा के स्पीकर वेदांश चतुर्वेदी और विधानसभा के स्पीकर ऋतिक सिंह के अपने-अपने सदनों का सफलता पूर्वक संचलन किया और मीडिया का नेतृत्व हर्ष भारद्वाज ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चतुर्वेदी ने सभी का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक संयोजक मंडल में तरुण कुमार सिंह, सुनील चौधरी, भूपेन्द्र राधव और अतुल सक्सैना तथा छात्र संयोजक मंडल में कृष्णा त्यागी, ओजस चतुर्वेदी और परम सत्संगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति के समर सिंह, लोकेश त्यागी, ऋषभ अग्रवाल, शिवांग पाराशर, दिव्यांश वार्षणेय, मानव गौतम, दीपक बघेल और शांतनु ने सहयोग किया। विद्यालय के प्रबंधक अमित अग्रवाल, सीए महेन्द्र गर्ग, विजय गोयल, राकेश मंगल, एड़. विवेक शर्मा, डीजीसी क्राईम राधाकृष्ण गुप्ता और एडीजीसी देवी सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।





